राजनीतिक विरासत और जनसेवा की मिसाल
श्रीमती पिंकी यादव जी का जीवन परिचय:
पिंकी सिंह यादव उत्तर प्रदेश की जानी-मानी समाजवादी पार्टी की नेता है। वह संभल जिले की असमोली विधानसभा सीट से दो बार विधायक रह चुकी हैं इनका कार्यकाल जनता की सेवा में समर्पित रहा है, क्षेत्र में अनेकों विकास कार्य उनके कार्यकाल के दौरान किए गए हैं।
वर्तमान में तीसरी बार विधायक हैं, असमौली की जनता ने बड़े विश्वास के साथ सेवा की ज़िम्मेदारी सौंपी है, और हम इस विश्वास पर पूरी निष्ठा से खरा उतरने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका जन्म 25 मार्च 1981 को नई दिल्ली में हुआ था। उनके पिताजी श्री बृजेन्द्रपाल सिंह यादव जी पूर्व सांसद संभल एवं पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, समाजवादी पार्टी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ नेता थे।
उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा अपनी दिल्ली से प्रारंभ की थी कैथेड्रल स्कूल से उसके बाद सेंट्रल स्कूल दिल्ली उसके बाद सेंट्रल स्कूल लखनऊ तथा बाद में ग्रेजुएशन लखनऊ यूनिवर्सिटी से B.Ed. रोहिलखंड यूनिवर्सिटी से LLB. तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी से किया। पिंकी यादव एक शिक्षित, जागरूक और जमीनी नेता हैं, जो ग्रामीणों, महिलाओं और किसानों की आवाज को सदन में मजबूती से उठाती हैं। पिंकी यादव जी का विवाह 30 मई , 2010 को श्री प्रमोद यादव जी से हुआ! उनके एक पुत्र एवं एक पुत्री है।
2012 में पहली बार विधायक बनने के बाद से वह लगातार तीन बार जनता का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। उन्होंने शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और विकास के कई कार्य किए हैं। उनका सरल स्वभाव और जनसंपर्क की सक्रियता उन्हें लोकप्रिय बनाती है। आज भी वह समाजवादी पार्टी की सक्रिय नेता हैं और सोशल मीडिया के ज़रिए जनता से लगातार जुड़ी रहती हैं
पिंकी यादव
विधायक 32 विधानसभा क्षेत्र असमोली जनपद संभल उत्तर प्रदेश
Journey of Pinki Yadav
Born in New Delhi, daughter of Brajendra Pal Singh.
Married Pramod Yadav; birth of son.
Elected as MLA for Asmoli constituency, 16th Legislative Assembly.
Re-elected as MLA, 17th Legislative Assembly.
Won third term as MLA, 18th Legislative Assembly.
श्रीमती पिंकी यादव जी की जनसेवा और विकास यात्रा
2012 से 2017 में विधानसभा सदस्य, महिला एवं बाल विकास सम्बंधी संयुक्त समिति में भी कार्य किया है
2017 से 2022 में विधानसभा सदस्य, महिला एवं बाल विकास सम्बंधी संयुक्त समिति में भी कार्य किया है ।
2022 में विधानसभा सदस्य, महिला एवं बाल विकास सम्बंधी संयुक्त समिति एव दूसरा 2025 में बाल विकास एवं उसका आहार के अलावा खेल समिति के भी सदस्य हैं।
“सड़क चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य”
असमोली विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत ढांचे के विकास को प्राथमिकता देते हुए, क्षेत्र की सड़कों के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य सम्पन्न कराए गए हैं। यह प्रयास क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर परिवहन सुविधा, सुगम आवागमन और सुरक्षित यात्रा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
👉 माननीय विधायक पिंकी यादव के अनेकों प्रयासों से विभिन्न विभागों के लोक निर्माण विभाग, मंडी समिति, गन्ना विभाग और विधायक निधि के सहयोग से।
* माननीय विधायक पिंकी यादव जी के प्रस्तावों पर असमौली विधानसभा क्षेत्र के सामाजिक विकास कार्य के लिए प्रत्येक गांव तथा आबादी का मुख्य मार्ग से नव निर्माण कार्य स्वीकृत कराकर कार्य संपन्न किया।
इसके अतिरिक्त असमोली विधानसभा के महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग का नवनिर्माण कार्य, असमौली विधानसभा क्षेत्र के मुख्य मार्ग का चौड़ीकरण तथा उसका उचित गुणवत्ता से संपर्क मार्गों का सुदृढ़ीकरण कराया गया। आवागमन के दृष्टिकोण से विशेष महत्व रखा गया एवं असमोली विधानसभा क्षेत्र में 2012 से 2017 तक विभिन्न कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा संपर्क मार्गों का निर्माण कार्य माननीय विधायक जी के प्रस्ताव पर नव निर्माण कार्य स्वीकृत कराकर जनता जनार्दन की सहूलियत के लिए कार्य को संपन्न कराया।
असमोली विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में अंचलों में पुलों का निर्माण तथा मुख्य मार्गों पर तथा जर्जर पुलों के पुनर्निर्माण कार्यों का प्रस्ताव माननीय विधायक पिंकी यादव के अनेकों को प्रयासों से कार्य प्राथमिकता के आधार पर कार्य को स्वीकृत कराकर कार्य संपन्न कराए गए।
इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत ग्रामीण अंचलों में संपर्क मार्ग का निर्माण तथा पूर्व निर्मित ग्रामीण क्षेत्र में सुदृढ़ीकरण के कार्यों को बड़े पैमाने पर कार्य किए गए हैं।
* मुरादाबाद हाईवे से चौधरपुर होते हुए मनौटा और एचोडा को जोड़ते हुए सैदनगली तक सड़क चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण का कार्य सम्पन्न हुआ।
* संभल से आदमपुर रोड होते हुए सौधन मोहम्मदपुर, खिरनी, रायपुर, सारंगपुर और भमोरी पट्टी तक रोड का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कराया गया।
* सौधन मोहम्मदपुर से मिलक होते हुए भमोरी पट्टी और भटोला तक सड़क के नवीनीकरण की स्वीकृति प्रदान की गई है।
* सौधन मोहम्मदपुर से ग्राम ग्राम करनपुर कायस्थ तक 2 किलोमीटर सड़क के नवीनीकरण को मंजूरी दी गई।
* सौधन मोहम्मदपुर से ग्राम गोहत तक 3 किलोमीटर सड़क निर्माण को स्वीकृति दी गई है।
* ग्राम घंसूरपुर से ग्राम सतुपुरा तक सड़क नवीनीकरण की स्वीकृति प्रदान की गई।
* बहजोई बाईपास से ग्राम फरीदपुर खुशहाल, बहरौली, तहरपुर होते हुए टिकटा और राजपुरा तक सड़क चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण का कार्य कराया गया।
* ग्राम शकरपुर से मां कैला देवी धाम तक सड़क चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य सफलतापूर्वक कराया गया।
इन विकास कार्यों से न केवल गांवों के बीच संपर्क बेहतर हुआ है, बल्कि क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं को भी सुगमता मिली है।
“शिक्षा क्षेत्र में योगदान”
* ग्राम शाहबाजपुर कला में राजकीय इंटर कॉलेज की स्थापना।
* ग्राम सारंगपुर में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज का निर्माण।
* ग्राम राजपुर में राजकीय इंटर कॉलेज का निर्माण कार्य कराया।
“चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य”
* ग्राम सौधन मोहम्मदपुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) की स्थापना।
* माँ कैला देवी धाम पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) का निर्माण।
* ब्लॉक असमोली और ब्लॉक पंवासा में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार हेतु नवीन भवनों का निर्माण।
* ग्राम सौधन मोहम्मदपुर और ब्लॉक असमोली में उप चिकित्सा पशु केंद्रों की स्थापना।
* ग्राम माड़ली समसपुर में P•S•C की स्थापना की।
* विकासखंड असमौली में C•H•C नवीन भवन का निर्माण कार्य को शासन स्वीकृत कराकर कार्य किया।
“विद्युत क्षेत्र में विकास कार्य”
* ग्राम किरारी, ग्राम असगरीपुर, ग्राम असमौली, ग्राम सेहरा उर्फ सेण्डा, ग्राम आढो़ल, ग्राम सैदपुर जसकोली, ग्राम रुकनुद्दीन सराय, ग्राम असमौली में 132 केवी के विद्युत उपकेंद्रों का निर्माण।
* एवं पांच विद्युतीय उपकेंद्रों का उच्चीकरण कराया।
* इन उपकेंद्रों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में सुनियोजित और सुचारू बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की गई।
* ग्राम असमोली में 132 के वी +33 के वी विद्युती केंद्र एवं उपकेंद्र का उच्चीकरण का कार्य किया
“असमोली विधानसभा का विकास – पिंकी यादव जी के अथक प्रयास”
👉जनसेवा के प्रति समर्पण: 2012 से 2017 तक
माननीय विधायक श्रीमती पिंकी यादव जी ने 2012 से 2017 तक उत्तर प्रदेश में आदरणीय श्री अखिलेश यादव जी की सरकार में असमोली विधानसभा क्षेत्र का नेतृत्व करते हुए उल्लेखनीय विकास कार्य किए। उनके अथक प्रयासों से डा. राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम विकास योजना एवं जनेश्वर मिश्र ग्राम विकास योजना के तहत 95 गांवों को चयनित किया गया।
☑️इन योजनाओं के अंतर्गत:
* सीसी रोड, केसी ड्रेन और इंटरलॉकिंग टाइल्स का निर्माण कार्य हुआ।
* ग्रामीण क्षेत्रों में संपर्क मार्गों का सशक्त नेटवर्क तैयार किया गया।
☑️बुनियादी ढांचे में सुधार
* माननीय विधायक के प्रयासों से विभिन्न विभागों — लोक निर्माण विभाग, मंडी समिति, गन्ना विभाग और विधायक निधि के सहयोग से:
* मुख्यमंत्री त्वरित योजना के अंतर्गत लिंक रोडो को जोड़ने का कार्य भी संपन्न कराया।
* असमोली (मढ़न असमौली मार्ग ) लोधीपुर से मढ़न होते हुए असमोली तक मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़करण कार्य को आम जनता की सहूलियत के लिए कार्य किया।
* प्रत्येक गांव को दूसरे गांवों से, गांवों को ब्लॉक से और ब्लॉक को तहसील से जोड़ने वाले सड़क निर्माण कार्य संपन्न कराए गए।
* गांवों को सीधे तहसील स्तर से जोड़ने के लिए समर्पित सड़कें बनवाने का कार्य हुआ।
☑️सिंचाई के क्षेत्र में प्रगति
* किसानों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए, सिंचाई विभाग द्वारा असमोली विधानसभा क्षेत्र में 10 नए नलकूपों की स्थापना कराई गई, जिससे सिंचाई व्यवस्था में सुधार आया।
👉 वर्ष 2017 से 2022 तक
2017 के विधानसभा चुनाव में असमोली की सम्मानित जनता ने एक बार फिर अपना विश्वास जताते हुए पिंकी यादव जी को दोबारा विधानसभा भेजा।
☑️इस कार्यकाल में उन्होंने:
* असमोली को तहसील बनाने की आवाज सदन में बुलंद की।
* मां कैला देवी धाम पर डिग्री कॉलेज की स्थापना की मांग की।
* किसानों, युवाओं, महिलाओं, पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों के हक की लड़ाई पूरी निष्ठा से लड़ी।
* सरकार को आम जनमानस की आवाज सुनने को विवश किया।
2017 से 2022 तक और वर्ष 2025 में
वर्तमान कार्यकाल में भी निरंतर जनहित के मुद्दों को सदन में प्रभावशाली ढ़ग से उठा रही है।
1 विधानसभा क्षेत्र के विकास खंड असमौली में असमौली तहसील को बनाये जाने के सम्बन्ध में अपनी आवाज़ सदन में बुलंद की।
2 असमोली विधानसभा क्षेत्र के विकास खंड पंवासा में मां कैला देवी धाम पर मुजाहिदपुर में राजकीय महाविद्यालय की स्थापना की मांग।
3 विधानसभा क्षेत्र के विकास खंड पंवासा में ग्राम सौधन मोहम्मदपुर में मिनी स्टेडियम की सदन में मांग की।
4 विधानसभा क्षेत्र के विकास खंड पंवासा के ग्राम महोरा लखपुरा से ग्राम अजीमाबाद तक संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य लंबाई 2 किलोमीटर निर्माण कार्य की मांग की।
5 विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड पंवासा के ग्राम खिरनी आदमपुर मार्ग से सारंगपुर राजकीय इंटर कॉलेज होते हुए चमरौआ तक संपर्क मार्ग निर्माण की मांग की।
6 विधानसभा क्षेत्र विकासखंड पंवासा के ग्राम सिहवाली,सौधन संपर्क मार्ग से प्राइमरी विद्यालय सिहावली से ग्राम गोहत तक निर्माण कार्य की मांग की।
7 विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड असमौली के ग्राम चौधरपुर से मनौटा मढ़न से ग्राम तलवार को जोड़ते हुए ओबरी, खासपुर तक नय निर्माण कार्य की मांग की।
8 असमोली विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड पंवासा के ग्राम सिकंदरपुर खानुपुरा मिलक को जोड़ते हुए कमालपुर खानुपुरा तक नव निर्माण कार्य की मांग की।
9 असमोली विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड असमोली के असगरीपुर में अधूरा पड़ा भवन का निर्माण पॉलिटेक्निक कॉलेज वित्तीय बजट की सदन में मांग आवाज उठाई।
10 असमोली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चन्कटी से गंगेहटा तक संपर्क मार्ग गांव के अंदर सीसी निर्माण कार्य माननीय विधायक पिंकी यादव के अथक प्रयासों से
लोक निर्माण विभाग के द्वारा कार्य किया गया |
👉 जनता का तीसरी बार आशीर्वाद: वर्ष 2022 से वर्तमान साल
2022 के विधानसभा चुनाव में असमोली क्षेत्र की जनता ने फिर से विश्वास जताया और पिंकी यादव जी को तीसरी बार विधायक चुनकर भेजा।
☑️वर्तमान कार्यकाल में भी वे निरंतर:
* जनहित के मुद्दों को सदन में प्रभावशाली ढंग से उठा रही हैं।
* सरकार के समक्ष असमोली क्षेत्र की प्राथमिक समस्याओं को मजबूती से रख रही हैं।
श्रीमती पिंकी यादव जी की नेतृत्व क्षमता, संघर्षशीलता और जनसेवा के प्रति समर्पण ने असमोली विधानसभा को विकास के नए आयामों तक पहुँचाया है। उनका लक्ष्य है – हर नागरिक तक विकास की किरण पहुँचाना और असमोली को प्रदेश की अग्रणी विधानसभा बनाना।
जनहित के लिए समर्पित नेतृत्व: असमोली विधानसभा क्षेत्र में विकास की नई पहल
👉वर्ष 2017 से लेकर 2025 तक, माननीय विधायक श्रीमती पिंकी यादव जी निरंतर जनहित से जुड़े मुद्दों को सदन में प्रभावशाली ढंग से उठाती रही हैं। वर्तमान कार्यकाल में भी असमोली विधानसभा क्षेत्र के चहुँमुखी विकास के लिए उन्होंने अनेक महत्वपूर्ण प्रस्ताव और मांगें सदन में प्रस्तुत की हैं।
मुख्य विकास कार्य एवं जनहित के मुद्दे जो सदन में उठाए गए:
1. असमौली तहसील की स्थापना – विकास खंड असमौली में नई तहसील बनाए जाने की मांग आज सदन में बुलंद की गई।
2. राजकीय महाविद्यालय की स्थापना – विकास खंड पंवासा के अंतर्गत मां कैला देवी धाम, मुजाहिदपुर में राजकीय महाविद्यालय की मांग रखी गई।
3. मिनी स्टेडियम का प्रस्ताव – ग्राम सौधन मोहम्मदपुर, पंवासा में खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने हेतु मिनी स्टेडियम की मांग।
4. सड़क निर्माण (महोरा लखपुरा से अजीमाबाद तक) – 2 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण की सदन में मांग रखी गई।
5. संपर्क मार्ग निर्माण (खिरनी आदमपुर से चमरौआ तक) – मार्ग को राजकीय इंटर कॉलेज, सारंगपुर से होते हुए जोड़ने की मांग की गई।
6. सड़क निर्माण (सिहवाली से गोहत तक) – सौधन संपर्क मार्ग से प्राइमरी विद्यालय सिहवाली होते हुए गोहत तक सड़क निर्माण की मांग की गई।
7. नया संपर्क मार्ग निर्माण – चौधरपुर से मनौटा मढ़न होते हुए ओबरी, खासपुर तक नया मार्ग जोड़ने का प्रस्ताव।
8. संपर्क मार्ग निर्माण (सिकंदरपुर खानुपुरा से कमालपुर खानुपुरा तक) – ग्राम कमालपुर खानुपुरा से ग्राम मिलक को जोड़ते हुए नव निर्माण कार्य का प्रस्ताव लोक निर्माण विभाग के द्वारा शासन को भेजा।
9. पॉलीटेक्निक कॉलेज भवन निर्माण – असगरीपुर (असमौली) में अधूरे पड़े पॉलीटेक्निक भवन के लिए वित्तीय बजट की मांग।
विकास के दृढ़ संकल्प की मिसाल:
ग्राम चन्कटी से गंगेहटा तक – गांव के अंदर सीसी संपर्क मार्ग निर्माण कार्य को माननीय विधायक श्रीमती पिंकी यादव जी के अथक प्रयासों से लोक निर्माण विभाग द्वारा पूर्ण कराया गया, जो क्षेत्र के विकास की दिशा में एक उल्लेखनीय कदम है।
असमौली विधानसभा क्षेत्र की जनता के जीवन स्तर को ऊँचा उठाने के लिए माननीय विधायक जी निरंतर संघर्षरत हैं। उनका प्रयास है कि हर गांव, हर गली और हर नागरिक को बुनियादी सुविधाओं से जोड़ा जाए और एक सशक्त, समृद्ध क्षेत्र का निर्माण हो।
जनसेवा के मूल्य और संस्कार मुझे अपने पिता से विरासत में मिले हैं। इन्हीं आदर्शों को आत्मसात करते हुए असमौली विधानसभा क्षेत्र के हर नागरिक की सेवा और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हूं। जनता के विश्वास और सहयोग से हम असमौली विधानसभा को विकास और प्रगति की नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।







