पिंकी सिंह यादव भारत के उत्तर प्रदेश की 18वीं विधान सभा की सदस्य हैं, जो 2012 से तीन कार्यकालों तक सेवारत हैं। वह उत्तर प्रदेश के असमोली निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती हैं और समाजवादी पार्टी राजनीतिक दल की सदस्य हैं।
राजनीतिक यात्रा : श्री बृजेन्द्र पाल सिंह यादव जी एवं परिवार की विरासत
श्री बृजेन्द्र पाल सिंह यादव जी श्री बृजेन्द्र पाल सिंह यादव जी का जन्म 10 जनवरी 1948 को उत्तर प्रदेश के बहजोई विधानसभा क्षेत्र के ग्राम फरीदपुर खुशहाल में हुआ। इनके पिता स्वर्गीय श्री बिशनलाल सिंह यादव उत्तर प्रदेश की तीसरी विधानसभा के सदस्य रहे और कैबिनेट मंत्री के रूप में तीन बार शपथ ली। स्वर्गीय बिशनलाल जी ने प्रजा सोशलिस्ट पार्टी से 1962 में बहजोई से चुनाव जीतकर राजनीति में कदम रखा और राज्य की राजनीति में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
“Politics is the art of looking for trouble, finding it everywhere, diagnosing it incorrectly and applying the wrong remedies.”